Body Dysmorphic Disorder ! मनोरोग क्या है, Body Dysmorphic Disorder in Hindi,
बॉडी डिस्मार्फिक डिस्ऑर्डर ( बी,डी,डी, ) क्या है ? What is Body Dysmorphic Disorder ?
बॉडी डिस्मार्फिक डिस्ऑर्डर एक ऐसा गंभीर मनोरोग है, जिसके तहत रोगी अपने शरीर की बनावट खासकर चेहरे में मामूली सी कमी बदसूरती या भद्देपन को लेकर इतना विचलित व दुखी हो जाता है कि वह उस कमी के बारे में लगातार सोचता रहता है। उसकी यही सोच उसकू दिलों दिमाग में इतने गहरे बैठ जाती है कि वह घोर निराशा में जीने लगता है। यही उसकी मजबूरी और बेबसी का नतीजा बन जाती है। ज्यादातर युवक-युवतियां ही इस मानसिक समस्या से ग्रस्त पाए जाते हैं। सिर्फ अमेरिका में ही करीब 5 मिलियन लोग इसके शिकार है।
बॉडी डिस्मार्फिक डिस्ऑर्डर के कारण : reason of Body Dysmorphic Disorder :
- मस्तिष्क के रसायनों में असंतुलन।
- बचपन की दिल दहला देने वाली घटनाएं।
- मानसिक रोग।
- शरीर या चेहरे पर कोई मामूली सी खराबी।
- दर्दनाक घटनाएं।
बॉडी डिस्मार्फिक डिस्ऑर्डर के लक्षण : symptoms of Body Dysmorphic Disorder :
- रोगी अपने शरीर की बनावट खासकर चेहरे में मामूली सी कमी बदसूरती को लेकर इतना विचलित वह दुखी हो जाता है, कि वह उस कमी के बारे में लगातार सोचता रहता है उसकी यही सोच उसके मस्तिष्क में गहरी बैठ जाती है।
- रोगी घोर निराशा में जीता है।
- वह लोगों से मिलना जुलना छोड़ देता है।
- कभी-कभी किसी सामाजिक उत्सव या पार्टी में जाना होता है तो खुद की मौजूदगी को छिपाने की कोशिश करता है।
- अक्सर वह अंधेरे कमरे या कम रोशनी में रहना पसंद करता है।
- आमतौर पर स्कूली जीवन से ही यह हीन भावना मन में घर करने लगती है कि मेरे चेहरे में कुछ कमी है।
- बॉडी डिस्मार्फिक डिस्ऑर्डर के शिकार व्यक्ति अपनी बदसूरती को छिपाने और मिटाने के उपाय में लगातार फंसे रहता है।
- कुछ लोग ज्यादा तड़क-भड़क में चमक वाली जगह व तेज रोशनी से कतराते हैं।
- कुछ लोग प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेकर गड़बड़ी को दूर करने का प्रयास करते हैं।
- अक्सर देखने में आया है कि ज्यादातर लोग इतना सब तामझाम करने के बावजूद खुश नजर नहीं आते हैं। उनके दिलो-दिमाग में बदसूरती का एहसास कचोटा रहता है।
- शारीरिक गड़बड़ी को दूर करने के लिए औसतन वह तीन चार तरीके अपनाकर इससे बचने की कोशिश करते हैं कम से कम 40% लोग दिन में 8 घंटे से भी ज्यादा अपनी कमी के बारे में सोचते रहते हैं।