Head Injury ! खोपड़ी की चोट । हैड इंजरी क्या होती है, head injury in Hindi

   हैड इंजरी क्या है ? What is head injury?


    मस्तिक से संबंधित होने के कारण हैड इंजरी को एक गंभीर समस्या माना गया है। मस्तिष्क एक नरम जेली के समान संरचना है, जिससे आसानी से आघात लग सकता है। मस्तिष्क एक हड्डी के पिंजरे में बंद रहता है। मस्तिष्क में चोट लग जाए तो सूजन आ जाती है। सूजन के कारण मस्तिष्क का आकार बढ़ जाता है। हड्डी एक पिंजरे में बंद रहने के कारण मस्तिष्क खोपड़ी की हड्डी पर दबाव डालता है। इससे प्रभावित होकर मस्तिष्क के काम में रुकावट होती है। 



      एक बार मस्तिष्क कोशिकाएं क्षतिग्रस्त होने पर पुन: नहीं पैदा होती है। हैड इंजरी से मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो रही है। स्थिति यह है कि कैंसर, टीवी तथा हृदय रोग के बाद सर्वाधिक मौतें हैड इंजरी से होती है। 


   हैड इंजरी के कारण :Reasons for head injury:


  • सड़क दुर्घटना के कारण।
  • अत्यधिक ऊंचाई से गिरना।
  • कारखानों के श्रमिक।
  • अगर किसी कारण से चोट लग जाए।
  • मस्तिष्क की झिल्ली के ऊपर चोट लगने से।
  • मस्तिष्क के अंदर चोट लगने से खून निकलना।
  • अगर खोपड़ी टूट जाए तो इसे मस्तिष्क में चोट लग सकती है।
  • मस्तिष्क के केंद्र में चोट लग जाने के कारण सर्वाधिक मौतें इसी से होती है।

      सिर पर किसी प्रकार की चोट लगने के कारण कभी-कभी रोगी तुरंत बेहोश भी हो जाते हैं जो आगे चलकर कोमा का रूप धारण कर लेते हैं। इस से रोगी की त्वचा नीली पड़ जाती है तथा ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। जैसे ही चोट का प्रभाव कम हो जाता है तो रोगी को शुरू में उल्टी होती है और उसकी याददाश्त भी कुछ कम हो जाती है वह कुछ बड़बड़ाने लगता है। रोगी को अधिक सिर दर्द होता है। 



      हैड इंजरी के कुछ मुख्य लक्षण :Some of the main symptoms of head injury:


  • रोगी बहुत तेजी से सांसे लेता है।
  • रोगी की नब्ज धीमी चलती है और वह मस्तिष्क दव बताता है।
  • रोगी का ब्लड प्रेशर कम हो जाता है जिस कारण रोगी मस्तिष्क दवा बताता है।
  • आंखों की पुतलियां फैल जाती है।
  • शब्दों का कोई तालमेल नहीं रहता।
  • रोगी से बोला नहीं जाता।
  • जी जगह दर्द होता है रोगी बार-बार हाथ फिराता आता है।
  • असामान्य रूप से शरीर में गति।
  • रोगी की आंख नहीं खुलती है।
  • दर्द के साथ रोगी आंखें खोलता है।

      कभी-कभी रोगी की तत्काल मृत्यु हो जाती है पर साधारण चोट में रोगी की यादास पर कोई फर्क नहीं पड़ता बीच-बीच में बेचैनी अवश्य होती है। गंभीर चोट लग जाने के कारण मस्तिष्क की धमनियां फट जाती है जिससे रोगी को अनेक गंभीर रोग हो जाते हैं।


   हैड इंजरी से बचाव :Avoidance of head injury:

    
      दिमाग में चोट किसी भी कारण से लग सकती है किंतु जो मुख्य कारण है उनमें से सड़क दुर्घटना प्रमुख रूप से है। सड़क दुर्घटनाओं से हजारों लोगों की प्रतिदिन मृत्यु होती है। इतना ही कहा जा सकता है कि यदि इनका ध्यान रखा जाए तो दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है।

  • वाहन तेज गति से ना चलाएं।
  • दुपहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट पहने।
  • ट्रैफिक नियमों का पूर्ण पालन से भी दुर्घटना पर काबू पाया जा सकता है।
  • अधिक ऊंचाई या फिसलन वाली जगह पर नहीं जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.