| |

सिडेनहैम कोरिया क्या है ! सिडेनहैम कोरिया के कारण, लक्षण और बचाव


 सिडेनहैम कोरिया क्या है ?What is Sydenham Korea?


हिडेनहम कोरिया एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल (नसों से संबंधित) विकार है। इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति की इच्छा के बिना ही शारीरिक गतिविधियां होने लगती हैं। यह ग्रुप ए स्ट्रैपटोकोकस नामक बैक्टीरिया से संक्रमण होने के बाद होता है। इसमें हाथ व पैर, धड़क और चेहरे की मांसपेशियों में तेजी से बेवजह या व्यक्ति की मर्जी के बिना हलचल होने लगती हैं। यह बीमारी लड़कों की तुलना में लड़कियों को अधिक प्रभावित करती है और आमतौर पर यह 5 से 15 साल की उम्र में होती है। कुछ बच्चों में लक्षण शुरू होने से कई हफ्ते पहले गले में खराश की समस्या होती है, लेकिन यह बीमारी बुखार या संक्रमण के ठीक होने के छह माह बाद भी ट्रिगर हो सकती है। इस बीमारी के लिए कोई विशेष इलाज नहीं है।


सिडेनहैम कोरिया का कारण:-

Sydenham Chorea Causes :


सिडेनहैम कोरिया ग्रुप ए स्ट्रैपटोकोकस नामक बैक्टीरिया के संक्रमण के कारण होता है। यह बैक्टीरिया रूमेटिक फीवर करता है। वास्तव में सिडेहम कोरिया को रूमेटिक फीवर का प्रमुख संकेत माना जा सकता है। ग्रुप ए स्ट्रैपटोकोकस बैक्टीरिया सिडेनहैम कोरिया की समस्या पैदा करने के लिए मस्तिष्क के एक हिस्से को प्रभावित कर सकता है। यह शारीरिक गतिविधियों और बोलने की क्षमता को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें रोगी सावधान नहीं रहता। इसे एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर माना जाता है। जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से अपने ही उत्तको को रोगजनक समझ कर अटैक करने लगती है।

इससे शरीर की सामान्य क्रियाओं में बाधा आती है।

सिडेनहैम कोरिया के लक्षण-

Sydenham Chorea Symptoms :


इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति के हाथ, बांह,कंधे , चेहरे पर और धड़ में बेवजह झटके महसूस होने लगते हैं। यह मूवमेंट कांपने जैसी होती है और नींद के दौरान गायब हो जाती है। इसमें अक्सर चेहरा और जीभ ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसके अन्य लक्षणों में शामिल है:-

1-लिखावट में बदलाव

2-शब्दों का उच्चारण में कर पाना

3-हाथ की पकड़ बनाए रखने में कठिनाई

4-चिंता

5-उदासी

6-फाईन मोटर कंट्रोल मे कमी

7-भावनाओं पर नियंत्रण खो देना जैसे अनुचित तरीके से रोना, हंसना

8-रूमेटिक फीवर के लक्षण भी देखे जा सकते हैं, इसमें तेज बुखार, हृदय से संबंधित समस्याएं, जोड़ों में दर्द या सूजन, त्वचा में गठिया त्वचा पर चकत्ते, नाक से खून आना शामिल हो सकते हैं।

सिडेनहैम कोरिया का बचाव:-

Prevention of Sydenham Chorea :


इस बीमारी के लिए कोई विशेष बचाव नहीं है ना इलाज है। अगर यह बीमारी ज्यादा गंभीर नहीं हुई है तो बेवजह मूवमेंट होने पर आराम करना पर्याप्त है। जबकि गंभीर स्थिति में व्यक्ति आराम भी नहीं कर पाता है और नींद आने वाली दवाइयां की जरूरत पड़ सकती हैं। डॉक्टर मिर्गी-रोजी दवाइयां लेने की भी सलाह दे सकते हैं। जिन बच्चों को सिडेनहम कोरिया है, डॉक्टर उन्हें रूमेटिक फीवर को रोकने के लिए दवा देने की सलाह देते हैं।


YouTube channel 👈

Leave a Reply

Your email address will not be published.