गति भंग (अटैक्सिया) का कारण, लक्षण और इलाज । Ataxia in hindi ! What is Ataxia

 

गति भंग (अटैक्सिया) क्या है?

What is Ataxia?


अटैक्सिया से ग्रसित लोग अपनी इच्छा से करे जाने वाले कामों को मांस पेशियों पर नियंत्रण ना होने की वजह से सही ढंग से करने में असमर्थ होते हैं , जैसे कि चलना या कोई वस्तु उठाना। इन सब के साथ ही अन्य समस्याएं भी दिख सकती हैं जैसे गतिविधियां करने में मुश्किलें, बोलने में परेशानी आंखों की गतिविधि में समस्या या निगलने में कठिनाई का सामना। अगर सेरिबैलम को नुकसान पहुंचता है तो अटैक्सिया शरीर में टिका रह सकता है। शराब ज्यादा पीना, स्ट्रोक ट्यूमर, सेरेब्रल पाल्सी और मल्टीप्लस स्क्लेरोसिस जैसी स्थितियां भी अटैक्सिया का कारण बन सकते हैं ।दोषपूर्ण जीन जो आप में आपके परिवार से आया हो अटैक्सिया का कारण बन सकता है।



गतिभंग (अटैक्सिया) के कारण:-

Ataxia Causes-


दिमाग का वह हिस्सा जिस पर मांसपेशियों का नियंत्रण निर्भर करता है (सेरिबैलम) उसकी तंत्रिका कोशिकाओं के नष्ट होने से या नुकसान होने से अटैक्सिया होता है।सेरिबैलम के 2 हिस्से होते हैं जिसमें से दायां वाला शरीर के दाएं तरफ के हिस्से को नियंत्रण करता है और वह वाला बाएं तरफ के हिस्से को नियंत्रण करता है।ऐसे लोग जो रीड की हड्डी और पेरीफेरल नर्वस को नुकसान पहुंचाते हैं वे लोग भी अटैक्सिया का कारण बन सकते हैं अटैक्सिया के कारणों में शामिल है-1-सिर की चोट-मस्ती किया रीड की हड्डी पर आकर झटके से चोट लगती है, तो उससे टर्न ऑन सेट अटैक्सिया होता है। जिसे एक क्यूट शायरी बेलर अटैक्सिया भी कहा जाता है।

2-स्ट्रोक-जब आपके मस्तिष्क के किसी हिस्से में खून पहुंचने में परेशानी होती है या गंभीर रूप से कमी आ जाती है। जिससे मस्तिष्क कोशिकाएं पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं ले पाती तब इस कारण से अटैक्सिया होता है।

3-सेरेब्रल पाल्सी-यह बच्चे के दिमाग में प्रारंभिक विकास के दौरान बच्चे के जन्म से पहले जन्म के दौरान या जन्म के तुरंत बाद हुए विकारों का एक समूह है। जो शरीर गतिविधियों का नियंत्रण करने वाली क्षमताओं को प्रभावित करता है।


गति भंग (अटैक्सिया) के लक्षण:-

Ataxia symptoms-


अटैक्सिया समय के साथ विकसित हो सकता है या अचानक भी हो सकता है।अटैक्सिया कई न्यूरोलॉजिकल विकारों का संकेत है इसमें आपको निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं:-

1-सही प्रकार से संतुलन ना कर पाना

2-बोलने में समस्या

3-संतुलित चाल का ना होना और उसके कारण चलते वक्त ठोकरें खाना

4-आंखों में अपने आप गतिविधियां होना।

5-निगलने में कठिनाई।

6-मांसपेशियों की मदद से किए जाने वाले कामों में दिक्कत का सामना करना जैसे शर्ट के बटन लगाना, खाने में या लिखने में दिक्कत महसूस करना आदि।


गतिभंग (अटैक्सिया) का इलाज:-

Aaxia Treatment-


अटैक्सिया का विशेष रूप से कोई इलाज नहीं है। कुछ मामलों में इसके कारणों का इलाज अटैक्सिया को दूर करता है।दूसरे कुछ मामलों में अटैक्सिया जब चिकन पॉक्स या अन्य वायरल संक्रमण से होता है, तब यह समय के साथ अपने आप सही हो जाता है। डॉक्टर आपको अडेवटिव डिवाइस एस का प्रयोग करने के लिए बोल सकते हैं जैसे कि:-अडेवटिव डिवाइस-मल्टीपल स्क्लेरोसिस या सेरेब्रल पाल्सी जैसे कारणों से हुआ अटैक से अधिकतर के बीच में इलाज योग्य नहीं होता उस स्थिति में आपके डॉक्टर आपको अटैक्ड डिवाइस इस्तेमाल करने को कह सकते हैं इसमें शामिल है-

1-पैदल चलने के लिए केन या वाकर।

2-खाने के लिए विशेष बर्तन।

3-बोलने के लिए विशेष उपकरण।


YouTube channel 👈


Leave a Reply

Your email address will not be published.