Fistula Symptoms and Causes : भगंदर होने के कारण और लक्षण

Fistula Symptoms and Causes : भगंदर होने के कारण और लक्षण

भगंदर क्या है ? What is fistula?

      मलमार्ग (गुदा) के अंदर के भाग में एक या एक से अधिक फुंसियां होती हैं। यह फुंसी पकती हैं और इनमें से पस और खून निकलता है और कुछ गहराई में उतरती चली जाती हैं परिणाम स्वरूप नासूर बन जाता है जिसे भगंदर कहते हैं।

 

Fistula Symptoms and Causes
Fistula Symptoms and Causes

       भगंदर एक अत्यंत कष्टदायक रोग है। फुंसियों से मवाद व खून बहता है। इन फुंसियों में बहुत दर्द होता है और रोगी को उठते – बैठते, चलने – फिरने में अत्यंत कष्ट होता है। इन फुंसियों में घाव बन जाते हैं और यह फुंसी आसानी से नहीं सूखती।

भगंदर होने के कारण :

  • अगर रोगी को लंबे समय से कब्ज की शिकायत है तो उसे भगंदर की समस्या हो सकती है।
  • जो व्यक्ति अत्यधिक साइकिल चलाते हैं उन्हें भी भगंदर की समस्या हो जाती है।
  • जो व्यक्ति ठंडी जगह पर अधिक बैठते हैं उन्हें भी यह समस्या हो जाती है।
  • साफ सफाई का ध्यान नहीं रखना।
  • चोट या खरोच लगने से भगंदर की समस्या हो सकती है।
  • घोड़े व ऊंट की लंबे समय से सवारी करने से भगंदर की समस्या हो जाती है।
  • लगातार कई कई घंटों तक कुर्सि या आसन पर बैठकर काम करने वाले व्यक्ति को यह समस्या अधिक होती है।
  • यदि मलद्वार में कोई फुंसी या फोड़ा हो जाए और उसके प्रति लापरवाही बरती जाए तो वह भी भगंदर के रूप में परिवर्तित हो जाता है।
  • अगर मलद्वार कट जाए या किसी कारण से छिल जाए तो व्यक्ति को भगंदर की समस्या हो सकती है।
  • मलद्वार के आसपास कीड़ों का होना।
  • जिन व्यक्तियों को लंबे समय से कब्ज की शिकायत है, उन व्यक्तियों को भगंदर की समस्या विशेषकर होती है।




भगंदर के लक्षण – symptoms of fistula .

  • मलद्वार में छोटी फुंसी का होना।
  • फुंसी एक बार मिट जाने के बाद भी वह बार-बार होती है।
  • मलद्वार में खुजली तथा दर्द होता है।
  •  दर्द बैठते समय और मल त्याग के समय और अधिक बढ़ जाता है।
  • फुंसियां लाल  व सफेद रंग की हो सकती है।
  • फुंसियों से हल्की गर्माहट लिए पीप निकल सकता है।
  • फुंसियों में बहुत तेज दर्द होता है जिस कारण रोगी ठीक से बैठ नहीं पाता।
  • रोगी को कब्ज की शिकायत रहती है।




Read More- 

what is Malaria? : मलेरिया का मनुष्य पर प्रभाव

Flatulence Symptoms and Causes : अफारा, खाने के बाद पेट का फूलना

Angina Pactoris Symptoms and Causes : एंजाइना के कारण और लक्षण

Lobar Pneumonia Symptoms and Causes : लोबर निमोनिया के कारण और लक्षण

       जब भगंदर बिगड़़ जाता है तो उसी जगह एक सुराग हो जाता है। जब भगंदर शुरू होता है तब कमर तथा हड्डियों में सुई चुभने जैसा दर्द, जलन, खुजली आदि कष्ट होते हैं। 

YouTube channel 👈

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published.