Renal pain ! गुर्दे के दर्द के कारण और लक्षण, symptoms of renal pain
गुर्दे में दर्द क्यों होता है ?
यह एक अचानक उठने वाला दर्द है, जो नीचे पेट व मूत्राशय से आरंभ होकर कमर में पीछे की और चला जाता है। दर्द कुछ समय से लेकर कुछ घंटो तक रहता है। यह दर्द बहुत तेज होता है, दर्द के कारण रोगी बिस्तर में करवटें बदलता रहता है।
इस दर्द का मुख्य कारण पथरी है। लेकिन यह दर्द गुर्दों में इन्फेक्शन के कारण भी हो जाता है। अगर गुर्दे के स्थान पर कोई अंदरूनी चोट लग जाए इस कार्य में दर्द हो जाता है। पथरी गुर्दे व मूत्र संस्थान में एक या कई जगह पर होती है और कहीं पर भी फस कर दर्द पैदा कर देती है।गुर्दे और मूत्र मार्ग में पाए जाने वाली वह पथरी जो बड़े आकार की होती है वह गुर्दों को भी धीरे-धीरे नष्ट कर सकती है।
गुर्दे के दर्द का कारण:
- मूत्रमार्ग में इंफेक्शन होने पर भी गुर्दे में दर्द हो सकता है।
- अगर गुर्दों में पथरी हो तो रोगी को दर्द रहता है।
- मूत्र मार्ग में अवरोध होने पर दर्द हो सकता है।
- अगर पेशाब अधिक गाढ़ा हो तो रोगी को दर्द बना जाता है।
- असंतुलित आहार के कारण दर्द होता है।
- Utrine papilloma के टुकड़ों के कारण भी दर्द होता है।
- कभी-कभी प्रोस्टेट पर सूजन आ जाने के कारण भी रोगी को दर्द हो सकता है।
- गुर्दे में इंफेक्शन हो जाए तो दर्द होता है।
और पढ़ें – प्रोस्टेट ग्रंथि की सूजन👈
गुर्दे के दर्द के लक्षण : symptoms of renal pain:
- रोगी की कमर में अचानक दर्द होता है।
- रोगी के पेट में भी अचानक दर्द हो सकता है।
- दर्द के अधिक तेज होने पर रोगी बिस्तर में करवटें बदलता रहता है।
- रोगी हर समय व्याकुल रहता है।
- रोगी को ठंडा पसीना आता है।
- दर्द कुछ समय से लेकर कुछ घंटे तक रहता है।
- कभी-कभी रोगी को बहुत तेज बुखार आता है और बुखार के साथ ठंड लग सकती है।
- रोगी को उल्टी आती है।
- चेहरे का रंग पीला पड़ जाता है।
- रोगी को पेशाब बूंद-बूंद करके आ सकता है।
- पेशाब करते समय रोही को बहुत पीड़ा होती है।
- पेशाब के रुक जाने पर पेट में भारीपन व दर्द बढ़ जाता है।
- रोगी के पेशाब में खून भी आ सकता है।
- जब पथरी गुर्दे से निकलकर मूत्र नली में आ जाती है, तब बड़े भयंकर रूप से दर्द होता है।
Very good
Sir please proscribe in English